Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

उर्सूलाइन इंटर कॉलेज में मोटिवेशनल काउंसिलिंग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
उर्सूलाइन इंटर कॉलेज में मोटिवेशनल काउंसिलिंग
विज्ञापन
  • विशेषज्ञ बोले- आत्म स्वाभिमान और आत्म परिस्कार से जीवन के उद्देश्यों की प्राप्ति 

निशा 

टीम एबीएन, रांची। दुनिया में सबसे अधिक युवा भारत में हैं। युवाओं के योगदान से ही भारत दुनिया में अपनी पहचान बना रहा है। खबर मन्त्र  और एबीएन न्यूज 24 डॉट कॉम के तत्वावधान में राजधानी के उर्सूलाइन कॉन्वेंट इंटर कॉलेज के सभागार में एक मोटिवेशनल काउंसिलिंग का आयोजन किया गया। कामर्स स्ट्रीम के कक्षा 11 के 800 छात्राओं ने इसमें हिस्सा लिया। 

बतौर विशेषज्ञ खबर मन्त्र के चीफ सब एडिटर सह एबीएन के एडिटर इन चीफ एनके मुरलीधर ने छात्राओं को विषयों की जानकारी के साथ ही देश-दुनिया की गतिविधियों पर नजर रखने और उसके विश्लेषण की क्षमता को बढ़ाने की प्रेरणा दी। श्री मुरलीधर ने कहा कि हमें श्रेष्ठ देश की कल्पना करनी हो तो हमें इस राष्ट्र को श्रेष्ठतम राष्ट्र बनाने  की हिम्मत भी होनी चाहिए। 

हमारी विरासत बहुत समृद्ध रही है। हमारे मोटिवेशन के लिए हर ओर सहयोग का वातावरण है। जल का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जिस प्रकार जल का कोई आकार नहीं होता उसी प्रकार मन की चंचलता की कोई सीमा नहीं होती है। जल जब तक आकार में न आये तक तक कोई काम का नहीं होता इसी प्रकार मन को भी एक आकार देने की आवश्यकता है। 

मनन, मन को आकार देने की प्रकिया है। हमारी सोच से ही हमारी वाणी और व्यवहार नियंत्रित होती है। हर युवा को आने वाले समय में कम से कम 25 साल के परिवर्तन और संभावनाओं का अंदाज होना चाहिए। इससे वे अपने जीवन को दिशा दे सकते हैं। हमारी संस्कृति और सामाजिक वातावरण में सहयोग का बड़ा अद्भुत सामंजस्य है। 

जीवन में बेहतर संभावना बने, इसके लिए अपनी शैक्षणिक विषयों के अधिकतम जानकारी के साथ ही विभिन्न परिवर्तनों पर भी नजर रखें। अपनी संवाद और विचार की शैली को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार काम करते रहें क्योंकि यह कार्य कुछ दिनों में पूरा नहीं होता। शारीरिक और मानसिक परेशानी को बहुत अधिक प्रभावी न बनने दें। 

अगर आप हर दिन का काम हर दिन करते हैं तो आपकी दिनचर्या बहुत सुखद और आपके लिए बहुत सुखद हो जायेगी। हम अपने व्यवहार को लेकर इतना संजीदा रहें कि अनावश्यक स्थिति पैदा ही न हो। सोशल मीडिया और मोबाइल के उपयोग में पूरी सावधानी की आवश्यकता होती है। हमें इसका सही और सीमित उपयोग ही करना चाहिए। 

हमारे पास अवसरों की कमी नहीं है कमी है उन अवसरों के अनुकूल हमारी योग्यता प्राप्त कर लेने की। इस अवसर की प्राप्ति के लिये हम शिक्षा ग्रहण करते हैं। देश में जिस प्रकार की आर्थिक स्थिति है उसमें शिक्षा परिवर्तन का सबसे बेहतर हथियार है।

कार्यक्रम का विषय प्रवेश प्राचार्या डॉ मेरी ग्रेस ने कराया। उन्होंने कहा कि खबर मन्त्र के सहयोग से हम लगातार मोटिवेशनल कार्यक्रम करते रहें है। शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिये खबर मन्त्र का धन्यवाद।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,452