Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

10वीं-12वीं के छात्रों के लिए सीबीएसई बोर्ड ने जारी किया नया आदेश

10वीं-12वीं के छात्रों के लिए सीबीएसई बोर्ड ने जारी किया नया आदेश
विज्ञापन

एबीएन कैरियर डेस्क। सीबीएसई बोर्ड के परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल एजुकेशन पॉलिसी की गाइडलाइन के अनुसार सीबीएसई ने 10 वीं और 12 वीं छात्रों की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रैक्टिस पेपर लॉन्च कर दिया है। 

जिसमें छात्रों और अभिभावकों के लिए सूचना जारी करते हुए बताया गया है कि छात्र सीबीएसई की ऑफिसियल वेबसाइट cbseacademic.nic.in से प्रैक्टिस पेपर डाउनलोड कर सकते है, ये बिलकुल फ्री होने के साथ-साथ हर साल अपडेट होते रहेंगे। 

बोर्ड ने नोटिस में यह भी बताया है कि उन्होंने यह पेपर्स किसी भी प्राइवेट और सरकारी संगठन के सहयोग के लिए नहीं बनाया है। ये पेपर खुद बोर्ड ने ही डेवलप किये हैं, ताकि बच्चो को परीक्षा के पैटर्न के बारे में पता चल सके और उनकी तैयारी पूरी अच्छे से हो पाये।

इसके साथ ही छात्रों की हायर ऑर्डर थिंकिंग स्किल्स पर आधारित प्रश्नों से निपटने में सुविधा हो और सब्जेक्ट्स की बेसिक अंडरस्टैंडिंग को बढ़ने में मदद मिल सके। 

सीबीएसई द्वारा नोटिस में ये भी लिखा है कि बोर्ड की परीक्षाओं से संबंधित हर चीज को ऑफिशियल वेबसाइट से ही चेक करें और किसी भी वेबसाइट में कहीं कोई भी चीज़ को सच न माने। 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा वर्ष 2024 फरवरी/मार्च/अप्रैल में होने वाली है, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन 12 सितंबर से 11 अक्टूबर तक कर सकते हैं। 

इसके अलावा विलंब शुल्क के साथ 19 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। एमपी कक्षा 10वीं, 12वीं ऑफलाइन नामांकन परीक्षा फॉर्म का शुल्क 1500 रुपये है। अतिरिक्त विषयों के लिए प्रति विषय शुल्क 300 रुपये तय किया गया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 28,718