Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

बीआइटी लालपुर में आनलाइन कोर्स फाइनेंशियल मैनेजमेंट एंड मैनेजमेंट एकाउंटिंग प्रोजेक्ट शुरू

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बीआइटी लालपुर में आनलाइन कोर्स फाइनेंशियल मैनेजमेंट एंड मैनेजमेंट एकाउंटिंग प्रोजेक्ट शुरू
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 11 सितंबर को  बीआईटी लालपुर मेसरा केंद्र में आनलाइन कोर्स फाइनेंशियल मैनेजमेंट एंड मैनेजमेंट एकाउंटिंग प्रोजेक्ट का विधिवत उद्घाटन केंद्र की निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य ने किया। 

इस अवसर पर उपस्थित छात्र छात्राओं और शिक्षकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के कोर्स के आने से प्रबंधन के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ेगी और हम उन छात्रों तक पहुंच सकने में कामयाब हो सकते हैं, जो समयाभाव के कारण पढ़ाई पूरी नहीं कर सके हों। 

इसलिए हम इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने वाले पूरी टीम को बधाई देते हैं। कार्यक्रम में पूरे विषय को आम विद्यार्थियों को परिचय कराते हुए प्रोग्राम के प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर डॉ अविनाश सिन्हा ने बताया कि मैनेजमेंट के क्षेत्र में इस प्रकार के कार्यक्रम को लाने का उद्देश्य ही आम विद्यार्थियों तक इस विषय के प्रति आकर्षण रहा है। 

हम इसमे कामयाब होने की कामना करते हैं और हमारे कुलपति और निदेशक का आभार प्रकट करते हैं। इस पूरे प्रोग्राम को तकनीकी मजबूती के लिए कार्य करने वाले प्रबंधन के छात्र युवराज सेठ की अहम भूमिका रही। सभी ने उनके तकनीक मेहनत के लिए बधाई दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 115,774