टीम एबीएन, रांची। डॉ रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान (टीआरआई), मोरहाबादी में सात से नौ सितंबर तक आदिवासी आर्थिकी: वैकल्पिक अर्थव्यवस्था की परिकल्पना विषयक सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है।
सेमिनार में पंद्रह राष्ट्रीय - अंतरराष्ट्रीय स्तर के ख्यातिप्राप्त अर्थशास्त्री अपना अनुभव साझा करेंगे। उद्घाटन विभागीय प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का दिन के 11 बजे करेंगे। यह जानकारी संस्थान के निदेशक, साहित्यकार रणेंद्र ने होटल ली- लैक में संवाददाताओं को दी।
इस अवसर पर कल्पवृक्ष, पुणे के सह संस्थापक अशोक कोठारी, विभावि के पूर्व वीसी, अर्थशास्त्री डॉ रमेश शरण, जोशी- अधिकारी इंस्टीट्यूट आफ सोशल स्टडीज नयी दिल्ली से संबद्ध वरिष्ठ अर्थशास्त्री डॉ जया मेहता, रांची विवि के अर्थशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ ज्योति प्रकाश, संस्थान की उपनिदेशक मोनिका रानी टूटी और सहायक निदेशक अमृता प्रियंका एक्का उपस्थित थीं।