Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

28 से 30 जनवरी तक होनेवाली 7वीं से 10वीं जेपीएससी की मुख्य परीक्षा के लिए 15 दिसंबर तक ही कर सकते हैं आवेदन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
28 से 30 जनवरी तक होनेवाली 7वीं से 10वीं जेपीएससी की मुख्य परीक्षा के लिए 15 दिसंबर तक ही कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन
रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग की 7वीं से 10वीं सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा 28 जनवरी से 30 जनवरी 2022 तक होगी। मुख्य परीक्षाएं रांची के 14 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में होंगी। इसकी तैयारी के लिए जेपीएससी के सचिव ने रांची के उपायुक्त को निर्देश दे दिया है। 7वीं से 10वीं जेपीएससी की मुख्य परीक्षा में 4293 अभ्यर्थी शामिल होंगे। वर्तमान में मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं 15 दिसंबर आवेदन करने की अंतिम तिथि निर्धारित है। जेपीएससी के सचिव ने रांची के उपायुक्त को लिखे पत्र में कहा है कि जेपीएससी मुख्य परीक्षा का का आयोजन 28 से 30 जनवरी तक रांची जिला मुख्यालय के स्कूल और कॉलेजों में किया जाना है। इसके लिए 14 परीक्षा केंद्र बनाए जाने हैं। आयोग ने इसके लिए परीक्षा केंद्रों की औपबंधिक सूची इनमें परीक्षा केंद्र, कितने कमरे हैं और कितने अभ्यर्थियों की बैठने की क्षमता है जिला को उपलब्ध कराया है। जिला संबंधित परीक्षा केंद्रों की जानकारी सत्यापित कर 7 दिसंबर तक जेपीएससी को उपलब्ध कराएं, ताकि स्वच्छ सुरक्षित और कदाचार मुक्त मुख्य परीक्षा का आयोजन किए जाने की कार्रवाई की जा सके। आपको बता दें कि 252 पदों के लिए 7वीं से 10वीं जेपीएससी का आयोजन किया जा रहा है। प्रारंभिक परीक्षा में 4293 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। वह मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर रहे हैं। 16 नवंबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई है और 15 नवंबर तक भी आवेदन कर सकेंगे। हालांकि जेपीएससी ने औपचारिक रूप से अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा की तिथि घोषित नहीं की है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,491