Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

बिहार के शिक्षा मंत्री का ऐलान, एक साथ सवा लाख शिक्षकों को मिलेगा नियुक्ति पत्र

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बिहार के शिक्षा मंत्री का ऐलान, एक साथ सवा लाख शिक्षकों को मिलेगा नियुक्ति पत्र
विज्ञापन
पटना। बिहार के शिक्षा मंत्री मंत्री विजय कुमार चौधरी ने विधानसभा में घोषणा की है कि बिहार के सभी सवा लाख चयनित शिक्षकों को एक साथ नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। सभी सवा लाख शिक्षकों को पंचायत चुनाव के बाद नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। इससे उनकी वरीयता में कोई अंतर नहीं आएगा। शिक्षा मंत्री ने आगे कहा कि राज्य में सवा लाख शिक्षकों की बहाली की जानी है। अब तक 40 हजार शिक्षक बहाल हो चुके हैं। 40 हजार शिक्षकों की बहाली हो गई है। बहाली प्रक्रिया पूरी होते ही सवा लाख शिक्षकों को एक साथ नियुक्ति पत्र दे दिया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि पंचायत चुनाव के बाद 8300 शारीरिक शिक्षा अनुदेशकों की बहाली भी की जाएगी। भर्ती के लिए पात्रता परीक्षा ली जाएगी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,819