Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

नवोदय प्रवेश परीक्षा के लिए अब आवेदन 17 तक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
नवोदय प्रवेश परीक्षा के लिए अब आवेदन 17 तक
विज्ञापन

एबीएन कैरियर डेस्क। जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा 20 जनवरी 2024 को आयोजित की जायेगी। इस परीक्षा के लिए पात्र एवं इच्छुक विद्यार्थियों के लिए आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त से बढ़ाकर अब 17 अगस्त कर दी गयी है। 

विद्यालय के प्राचार्य विक्रम कुमार ने बताया कि परीक्षा से संबंधित नियमों एवं पात्रता की शर्तों की जानकारी नवोदय की वेबसाइट नवोदया.जीओवी.इन पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2023-24 के दौरान हमीरपुर जिले के किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान में पांचवीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थी जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

प्राचार्य ने बताया कि विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की सुविधा के लिए विद्यालय में हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है। यदि किसी विद्यार्थी या उसके अभिभावक को आनलाइन आवेदन में कोई समस्या आ रही है तो वे मोबाइल नंबर 70183-89548 और 89540-39120 पर संपर्क कर सकते हैं।

इसके अलावा किसी भी कार्य दिवस को जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में अपने सभी प्रमाण पत्रों और आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर के साथ आकर आनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। प्राचार्य ने जिला हमीरपुर के पात्र एवं इच्छुक विद्यार्थियों से 17 अगस्त तक आनलाइन आवेदन करने की अपील की है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,724