टीम एबीएन, रांची। बीआइटी मेसरा लालपुर में चल रहे पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम (डिसीजन मेकिंग विद बिजनेस एनालाइटिक्स) का आज दूसरा दिन रहा। प्रथम सत्र में शुभाशीष राय ने आईटी एनालिटिक्स पर अपने विचार रखे। वहीं द्वितीय सत्र को डॉ महुआ बनर्जी ने संबोधित करते हुए डाटा माइनिंग में प्रशिक्षुजनों के साथ अपने ज्ञानवान विचार साझा किये।
आज के तीसरे सत्र में एनआईटी दुर्गापुर से डॉ सुजान कुमार साहा, एसोसिएट प्रोफेसर ने नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग पर अपने अमूल्य विचार साझा किये। वहीं चतुर्थ सत्र में पावर बीआई पर प्रशिक्षकों के साथ बीआईटी लालपुर के कंप्यूटर लैब में जीवंत प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रदर्शन किया गया।
आज प्रशिक्षकों के साथ बीआईटी लालपुर के निदेशक प्रो वंदना भट्टाचार्जी, कार्यक्रम के संयोजक डॉ तन्मय कुमार बनर्जी एवं अन्य प्रोफेसरों ने प्रशिक्षुजनों के साथ विचार साझा कर उनकी हौसला अफजाई की। कल कार्यक्रम का तीसरा दिन रहेगा, जिसमें आज की तरह आधुनिक तकनीकी से प्रशिक्षुओं को राष्ट्रीय स्तर के ख्यातिप्राप्त प्रोफेसरों एवं अन्य अनुभवी शिक्षक अनुभव बांटेंगे।