Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

झारखंड : मेडिकल कॉलेजों की 85% सीट पर आज से च्वाइस फिलिंग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : मेडिकल कॉलेजों की 85% सीट पर आज से च्वाइस फिलिंग
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। राज्य के मेडिकल कॉलेजों की 85% सीट पर पहले चरण की काउंसेलिंग प्रक्रिया के तहत च्वाइस फिलिंग मंगलवार से शुरू होगी। जेसीइसीइबी ने सोमवार को राज्य के मेडिकल कॉलेजों में नामांकन को लेकर उम्मीदवारों के लिए राज्य मेधा सूची जारी कर दी। 

स्टेट कॉमन मेरिट लिस्ट के टॉप टेन में राखी कुमारी, शुभांगिनी, आस्था अग्रवाल, बिशेष चंद्र पोद्दार, माहिया माहेश्वरी, स्नेहिल आनंद, शौमी सिद्धार्थ, प्रिया घोष, श्रेया जाह्नवी और अभ्य कुमार साहू शामिल हैं। मेधा सूची में रजिस्ट्रेशन के आधार पर कुल 2229 विद्यार्थी चिह्नित हुए हैं। 

वहीं पर्षद ने 30 विद्यार्थियों को पात्रता मापदंड के आधार पर काउंसेलिंग से वंचित कर दिया है। राज्य मेधा सूची में शामिल विद्यार्थी अब राज्य के विभिन्न एमबीबीएस, बीडीएस और होम्योपैथी कॉलेजों की 85% सीट पर दावेदारी करेंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,238