Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

नारायणा के स्कॉलास्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट (NSAT) के टॉप रैकर्स को मिलेगा करोड़ों कैश अवार्ड

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
नारायणा के स्कॉलास्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट (NSAT) के टॉप रैकर्स को मिलेगा करोड़ों कैश अवार्ड
विज्ञापन
  • नारायणा का स्कॉलास्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट (NSAT) की घोषणा
  • इस परीक्षा से नारायणा के किसी भी कोर्स में 100 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप पाने का मौका

टीम एबीएन, रांची। कचहरी स्थित देश की अग्रणी इंजिनियरिंग एवं मेडिकल कोचिंग संस्थान नारायणा आई.आई.टी./नीट एकेडमी, रांची द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर नारायणा स्कॉलास्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट (NSAT) का आयोजन 01 अक्टूबर, 15 अक्टूबर एवं 29 अक्टूबर 2023 को ऑफलाईन और 08 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2023 तक  ऑनलाईन मोड में आयोजित की जायेगी।

इस प्रतियोगिता परीक्षा में छात्र हमारी वेबसाईट (nsat.narayanagroup.com) पर घर बैठे ऑनलाईन आदेवन कर सकते है या नजदीकी नारायणा केन्द्र पर जाकर परीक्षा से 5 दिन पहले तक आवेदन कर सकते है तथा उपरोक्त वेबसाईट पर परीक्षा का सिलेबस, सेम्पल प्रश्न पत्र तथा परीक्षा की सारी जानकारी उपलब्ध है। इस तरह का आयोजन न केवल रांची बल्कि भारत में अपने आप में एक अनूठा पहल है, जिसके माध्यम से सातवीं कक्षा से लेकर ग्यारहीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए नारायणा की यह पहल काफी उत्साहवर्धक साबित होती है।

रांची केन्द्र के निदेशक श्री दीपक शुक्ला ने बताया कि यह परीक्षा ऑबजेक्टीव टाईप का होगा एवं इसमें साइन्स, मैथ्स एवं मेन्टल एबिलिटी से प्रश्न पूछे जाएगें। इस टेस्ट का मकसद छात्रों में प्रतियोगी क्षमता विकसित करना है। यही नहीं इस टेस्ट के जरिए छात्र ऑल इंडिया लेवल पर अपनी रैंकिंग भी जान सकते हैं, साथ ही साथ विद्यार्थियों को ये जानने का मौका मिलेगा कि अभी तक उनकी एन.टी.एस.ई., ओलिमपियाड, के.वी.पी.वाई, आई.आई.टी. नीट एवं विभिन्‍न प्रतियोगिता परीक्षा का कितनी तैयारी हो चुकी है। 

श्री दीपक शुक्ला ने बताया कि इस परीक्षा में भाग लेने वाले सभी छात्रों में से राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष रैंक पाने वाले छात्रों को लाखों कैश अवार्ड पाने का अवसर मिलेगा, साथ ही जो विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे, उस छात्र को नारायण के किसी भी कोर्स में दाखिला लेने पर 100 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।

पुन: श्री दीपक शुक्ला ने बताया कि नारायणा स्कॉलास्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट (NSAT) की परीक्षा में जिस स्कूल के छात्र टॉपर होंगे उस स्कूल एवं संस्थान को कैश अवार्ड के साथ-साथ ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

स्कॉलास्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट (NSAT) के माध्यम से नारायणा का उद्देश्य देश के सर्वोच्य रैंकिंग वाली प्रतियोगिता परीक्षाओं आई.आई.टी. जे.ई.ई. एवं नीट के लिए सबसे प्रतिभाशाली छात्रों का चयन कर के भविष्य के डॉक्टरों एवं इंजिनियरों को तैयार करना है।

श्री दीपक शुक्ला ने बताया कि इस परीक्षा का उद्देश्य यह है कि कोई भी प्रतिभाशाली छात्र आर्थिक चुनौतियों के कारण अपने सपनों से समझौता न करें क्योंकि नारायणा ग्रुप ऐसे छात्रों को आगे लाने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगा।

पुनः उन्होंने कहा कि नारायणा न केवल इंजिनियरिंग एवं मेडिकल इन्स्टीच्यूट के रूप में बल्कि एक ग्रुप के रूप में नारायणाः अपनी इंजिनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नसिंग कॉलेज, डेन्टल कॉलेज, जूनियर कॉलेज आदि के लिए पूरे भारत में अपना एक अहम स्थान रखता है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,752