झारखंड में शिक्षकों की निकली बंपर बहाली
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में सरकारी नौकरी की बंपर वैकेंसी है। झारखंड में शिक्षकों की बंपर बहाली निकली है। इसके तहत करीब 26,000 शिक्षकों की नियुक्ति होगी।
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने बंपर वैकेंसी का विज्ञापन जारी कर दिया है। जारी विज्ञापन के अनुसार, राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों में 1-5 और 6-8 की कक्षा में सहायक शिक्षक के पदों पर इनकी बहाली होगी।
इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन 8 अगस्त से 7 सितंबर तक देना होगा।
9 सितंबर की मध्य रात्रि तक अभ्यर्थी परीक्षा शुल्क भुगतान के अलावे फोटो और हस्ताक्षर अपलोड कर सकते हैं और आवेदन पत्र का प्रिंट आउट 11 सितंबर की मध्य रात्रि तक कर सकते हैं।
13 सितंबर से 15 सितंबर के बीच ऑनलाइन आवेदन पत्र में अभ्यर्थी का नाम, जन्म तिथि, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर को छोड़कर किसी भी अशुद्धि को दूर करने के लिए आयोग के द्वारा लिंक उपलब्ध कराया जायेगा।