Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

बीएचयू में 12 नये स्कॉलरशिप की शुरुआत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बीएचयू में 12 नये स्कॉलरशिप की शुरुआत
विज्ञापन

जानिये किन छात्रों को मिलेगा इसका लाभ

एबीएन कैरियर डेस्क। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ( बीएचयू) ने विभिन्न कार्यक्रमों में 12 नये स्कॉलरशिप की शुरुआत की है। महिला कॉलेज में योग्य छात्राओं को 8 स्कॉलरशिप दिये जायेंगे। साथ ही 2 स्कॉलरशिप संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में पढ़ने वाले छात्रों को दिये जायेंगे। 

छात्रों के लिए अधिक अवसर प्रदान करने की दिशा में बीएचयू एक अहम कदम उठा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 12 नये स्कॉलरशिप की शुरुआत बीएचयू के पूर्व छात्रों के परिवार के 60 लाख रुपये के दान से संभव होने जा रहा है।

प्रसिद्ध उद्योगपति धीनानाथ झुनझुनवाला की पत्नी किशोरी झुनझुनवाला और प्रसिद्ध व्यवसायी जगदीश झुनझुनवाला ने यह योगदान विश्वविद्यालय की प्रतिज्ञा पहल के तहत प्रस्तुत किया था। किशोरी झुनझुनवाला ने 25,000 रुपये की दस स्कॉलरशिप शुरू करने के लिए पचास लाख रुपये का दान किया है। इस स्कॉलरशिप के शुरू होने से दो संकायों को लाभ हो सकता है।

इन लोगों को मिलेगा लाभ

बता दें कि महिला महाविद्यालय में योग्य छात्राओं को उनकी बेहतर शिक्षा के लिए और आर्थिक रूप से मदद करने के लिए 8 स्कॉलरशिप दिये जायेंगे। वहीं बचे हुए 2 स्कॉलरशिप संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में पढ़ने वाले छात्रों को प्रदान की जायेगी। ताकि इन छात्र-छात्राओं की वित्तीय मदद की जा सके और वह बेहतर पढ़ाई कर सकें।

बीएचयू के पूर्व छात्र धीनानाथ झुनझुनवाला ने विश्वविद्यालय में बिताये गये अपने पुराने समय को याद किया। उन्होंने कहा कि किस तरह से विश्वविद्यालय ने अनगिनत छात्रों को जीवन में सकारात्मक रूप से आगे बढ़ने का आकार दिया। वहीं छात्रों ने बड़े स्तर पर सफलता भी हासिल की।

शुरू हुए एडमिशन

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में अंडर ग्रेजुएशन कार्यक्रमों एडमिशन के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गयी है। एडमिशन के इच्छुक उम्मीदवार आफिशियल वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं अंडर ग्रेजुएट कार्यक्रमों में एडमिशन लेने वाले छात्र अंतिम तारीख 27 जून तक आनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 115,990