Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

सिमरन अग्रवाल और दीपक सिंह ने पास की सीए की परीक्षा

सिमरन अग्रवाल और दीपक सिंह ने पास की सीए की परीक्षा
विज्ञापन

प्रेरणा शाखा ने सिमरन को किया पौधा देकर सम्मानित

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। इंस्टिट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स आफ इंडिया (आइसीएआइ) सीए का फाइनल रिजल्ट की घोषणा कर दी गयी है। इसमें झुमरीतिलैया के व्यवसायी मनोज अग्रवाल और रेखा देवी अग्रवाल की पुत्री सिमरन अग्रवाल ने सीए फाइनल की परीक्षा में सफल हुई है। 

इधर, अपनी सफलता का श्रेय सिमरन अग्रवाल ने आपने माता पिता को दिया है। उन्होंने बताया कि वो प्रतिदिन 14 से 15 घण्टे तक कि पढ़ाई करती थी। 10वीं तक कि पढ़ाई मॉडर्न पब्लिक स्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई डीएवी पब्लिक स्कूल में की। इधर प्रेरणा शाखा ने सिमरन अग्रवाल के निवास स्थल पर पहुँच कर बधाई दी और पौधे व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मनित किया।

मौके पर प्रेरणा शाखा की अध्यक्ष श्रेया केडिया ने कहा कि शिक्षा अमूल धरोहर है और बिना शिक्षा के समाज और राष्ट्र का विकास संभव नहीं है। सचिव सारिका लड्ढा ने कहा कि बेटियां भी अब शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। 

सीए सिमरन अग्रवाल के उज्वल भविष्य की कामना भी की। मौके पर उपाध्यक्ष नेहा हिसारिया, प्रीति गुटगुटिया, दीपा गुप्ता, नेहा जैन, स्वेता गुटगुटिया आदि उपस्थित थे।

दीपक सिंह ने भी निकाली सीए की परीक्षा

झुमरीतिलैया के नंदी बाबा चौक के समीप व्यवसाई उदय सिंह रीना देवी का पुत्र दीपक कुमार सिंह ने भी चार्टेड अककॉउंटेड की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। दीपक सिंह ने कहा कि सफलता का श्रेय माता-पिता गुरुजनों का है।

बताते चले कि सीए परीक्षा पास करने वाले दीपक कुमार सिंह 10 वीं सेक्रेड हार्ट स्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई डीएवी पब्लिक स्कूल में पूरी की मालूम हो कि जिले के ये दोनों छात्र-छात्राएं ग्रेजुएशन की पढ़ाई राँची में पूरी की।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,543