एबीएन डेस्क। बैंक में नौकरी के इच्छुक योग्य युवकों के लिए खुशखबरी है। पूरे देश में बैंक ऑफ बड़ौदा में सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर और ई-वेल्थ रिलेशनशिप मैनेजर के 376 पदों पर बहाली होगी। उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर 9 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर के 326 पद और ई-वेल्थ रिलेशनशिप मैनेजर के 50 पदों पर भर्ती की जा रही है। बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती विज्ञापन के अनुसार रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगा, जो 5 साल का होगा। इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग से आने वाले उम्मीदवार के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये देना होगा। एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग श्रेणी से आने वाले उम्मीदवार के लिए 100 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर पद : उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री और दो साल का अनुभव जरूरी है। आयु 24 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आप शायद यें पसंद करें
Mgid
Mgid
ई-वेल्थ रिलेशनशिप मैनेजर पद : किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री और 1.5 साल का अनुभव होना जरूरी है। आयु 23 वर्ष से लेकर 35 वर्ष के बीच होना चाहिए।
योग्यता और अनुभव के आधार पर चयन
उम्मीदवारों की योग्यता और अनुभव के आधार पर चयन किया जाएगा। इसके बाद उनका इंटरव्यू होगा। इस भर्ती में सामान्य और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग से आने वाले उम्मीदवार को क्वालिफाइड करने के लिए 60 प्रतिशत नंबर लाने पड़ेंगे। एससी, एसटी, अन्य पिछड़ा वर्ग और दिव्यांग श्रेणी से आने वाले उम्मीदवार को क्वालिफाइड करने के लिए 55 प्रतिशत नंबर लाने पड़ेंगे।
इस प्रकार करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार को अप्लाई करने के लिए बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर होम पेज पर उपलब्ध करियर लिंक पर जाना होगा। यहां आवेदन पत्र भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करना होगा और कनफर्मेशन पेज डाउनलोड करना पड़ेगा।