Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

आज नर्सिंग और आईटीआई कौशल कॉलेज के 500 युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे सीएम हेमन्त सोरेन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आज नर्सिंग और आईटीआई कौशल कॉलेज के 500 युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे सीएम हेमन्त सोरेन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन नर्सिंग एवं आईटीआई कौशल कॉलेज और कल्याण गुरुकुल के 500 छात्र-छात्राओं को नियुक्ति पत्र का वितरण 28 जून को करेंगे। कार्यक्रम कल्याण विभाग, झारखण्ड सरकार की विशेष प्रयोजन वाहिनी के रूप में कार्य कर रही प्रेझा फाउंडेशन द्वारा आईटीआई कौशल कॉलेज नगरा टोली में आयोजित है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री आईटीआई कौशल कॉलेज के अंतर्गत कुलीनरी विभाग की छात्राओं के द्वारा संचालित सेवा कैफ़े का भी उद्घाटन करेंगे। राज्य सरकार की विशेष प्रयोजन वाहिनी के रूप में कार्य कर रही प्रेझा फाउंडेशन द्वारा सेवा कैफ़े के अनुभव से छात्राओं को एक सफल उद्यमी बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। सेवा कैफ़े के माध्यम से बेटियों में उद्यमिता संबंधी व्यवाहरिक ज्ञान की जानकारी कॉलेज में पढ़ाई के दौरान करवायी जायेगी।

उल्लेखनीय है कि कल्याण विभाग की एसपीवी प्रेझा फाउंडेशन राज्य के 24 जिलों में 28 कल्याण गुरुकुल, 8 नर्सिंग कौशल कॉलेज और एक आईटीआई कौशल कॉलेज का संचालन कर रही है। इस परियोजना के माध्यम से अभी तक 30,000 से अधिक युवक युवतियों को देश की नामी गिरामी कंपनियों में रोजगार की प्राप्ति हुई है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 116,063