Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

आज नर्सिंग-आइटीआइ के 500 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देंगे सीएम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आज नर्सिंग-आइटीआइ के 500 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देंगे सीएम
विज्ञापन
  • छात्राओं में उद्यमिता संबंधी व्यावहारिक ज्ञान देने को करेंगे सेवा कैफे का करेंगे उद्घाटन 
  • सेवा कैफे के माध्यम से बेटियों को उद्यमी बनाने का लक्ष्य 

टीम एबीएन, रांची। सीएम की पहल पर झारखंड में नियुक्ति का दौर जारी है। लगातार नियुक्ति पत्र बांटने का दौर चल रहा है। हाल ही में मुख्यमंत्री ने पंचायत सचिव समेत अन्य विभागों के नवनियुक्त कर्मचारियों को दिया था। अब, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को फिर एक बार कल्याण विभाग की विशेष प्रयोजन वाहिनी के रूप में कार्य कर रही प्रेझा फाउंडेशन द्वारा संचालित नर्सिंग और आईटीआई कौशल कॉलेज के युवक-युवतियों के बीच नियुक्ति पत्र बांटेंगे। 

इस नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में अनुसूचित जनजाति मंत्री चंपई सोरेन, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। इस अवसर पर नर्सिंग और आईटीआई कौशल कॉलेज एवं कल्याण गुरुकुल के 500 युवक-युवतियों को नियुक्ति पत्र दिया जायेगा। 

सेवा कैफे का भी उद्घाटन भी करेंगे 

वहीं कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आईटीआई कौशल कॉलेज की छात्राओं द्वारा संचालित सेवा कैफे का भी उद्घाटन करेंगे। इस सेवा कैफे का उद्देश्य एक सफल उद्यमी बनाने में छात्र-छात्राओं की मदद करना है। सेवा कैफे के माध्यम से विशेषकर छात्राओं में उद्यमिता संबंधी व्यावहारिक ज्ञान दिया जायेगा। 

बताते चलें कि कल्याण विभाग, झारखंड सरकार की एसपीवी प्रेझा फाउंडेशन कंपनी अधिनियम 2013 की धारा 8 के तहत एक गैर लाभकारी संयुक्त उद्यम के रूप में कार्य कर रहा है। इसके राज्य के 24 जिलों में 28 कल्याण गुरुकुल, 8 नर्सिंग कौशल कॉलेज और एक आईटीआई कौशल कॉलेज हैं। इस परियोजना के माध्यम से अभी तक 30,000 से अधिक युवक-युवतियों को देश की नामी-गिरामी कंपनियों में रोजगार की प्राप्ति हुई है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,376