Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

जेईई एडवांस में डीएवी गांधीनगर का शानदार प्रदर्शन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जेईई एडवांस में डीएवी गांधीनगर का शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। डीएवी गांधीनगर के बच्चों ने इस वर्ष आयोजित जी एडवांस की परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त की है। राकेश कुमार हेंब्रम एसटी श्रेणी में 990, संकल्प कुमार ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 4200, सूरज प्रसाद ओबीसी श्रेणी में 4513, सत्यम शिवम ओबीसी श्रेणी में 4534 तथा आशीष कुमार ओबीसी ग्रूप में 5741 आल इंडिया रैंक के साथ सफलता अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। 

बच्चों की शानदार सफलता पर प्राचार्य एसके सिन्हा ने उन्हें हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी हमारे विद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय दिया है। इसके लिए उन्हें उनके अभिभावकों तथा छात्रों की प्रतिभा को तराशने वाले शिक्षकों को बधाई दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,473