टीम एबीएन, पलामू। पलामू जिले में 12 जून तक चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो।अभियान चलाया जायेगा। इसकी शुरुआत आज से हो गयी है। अभियान के तहत आज पेयजल एवं स्वच्छता विभाग पलामू के अधीक्षण अभियंता राजमोहन सिंह एवं कार्यपालक अभियंता आशुतोष कुमार ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग परिसर से स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह रथ जिले के प्रखंडों में पंचायत वार भ्रमण करेगी तथा महिलाओं से जुड़े हुए माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर विशेष रूप से चर्चा कर जानकारी देगी।
मौके पर सहायक अभियंता प्रेम कुमार, हरेराम सिंह, कनीय अभियंता रणबीर सिंह, ददन राम, सरयू मेहता, जल जीवन मिशन के जिला समन्वयक धर्मेंद्र दुबे, अमित कुमार, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के जिला समन्वयक मनोज कुमार तथा अन्य विभागीय कर्मी उपस्थित थे।