Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

रांची : रोजगार मेला आज, 30 कंपनियां लेगीं हिस्सा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : रोजगार मेला आज, 30 कंपनियां लेगीं हिस्सा
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। राज्य के बेरोजगार युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में नौकरी के लिए 30 मई को रोजगार मेला लगाया जायेगा। राजधानी के आइटीआइ मैदान में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला में 30 निजी कंपनियां हिस्सा लेंगी। 

निजी कंपनियों ने अलग-अलग पद के लिए रिक्तियां निकाली हैं। मेले में रिंची अस्पताल, श्री जगरनाथ हॉस्पीटल, फ्यूजन माइक्रो फाइनांस, मेदांता हॉस्पीटल, प्रेमसंस मोटर, रिब्लिक प्राइवेट लिमिटेड, रांची पेसेंट केयर सेंटर सहित कई कंपनियों ने अलग-अलग पद पर बहाली की इच्छा जतायी है। 

विभाग की ओर से कहा गया है कि जिन आवेदकों ने पहले से निबंधन नहीं कराया है, वो अब भी निबंधन करा सकते हैं। आवेदक अपने बायोडाटा की दो कॉपी, दो पास्पोर्ट साइज फोटो और मूल प्रमाण पत्रों की कॉपी के साथ साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 116,237