एबीएन कैरियर डेस्क। यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के पहले सत्र में जीएस-1 का पेपर हुआ। इस एग्जाम ने परीक्षा देने वालों को चौंका दिया। पिछले वर्षों के मुकाबले इस बार यूपीएससी का पैट्रन बिल्कुल अलग था।
इस बार दावा और तर्क के 20 प्रश्न पूछे गये हैं। यह सवाल यूपीएससी बहुत साल पहले पूछती थी, लेकिन काफी सालों बाद इस बार इसे लाया गया है। इस बार अवार्ड और स्पोर्ट्स के प्रश्न भी पूछे गये हैं।