Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

23 मई को निकलेगा झारखंड बोर्ड का रिजल्ट!

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
23 मई को निकलेगा झारखंड बोर्ड का रिजल्ट!
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड एकडेमिक काउंसिल की ओर से मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी कर दिया जा सकता है। मैट्रिक और इंटर साइंस का रिजल्ट एक साथ और इंटर कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट एक साथ जारी किया जा सकता है। 

रिजल्ट देखने की आधिकारिक वेबसाईट और जरूरी गाइडलाइन जारी किए जा चुके है। रिजल्ट की घोषणा के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट jacresults.comपर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जैक बोर्ड के अध्यक्ष अनिल कुमार महतो झारखंड बोर्ड के मैट्रिक का रिजल्ट जारी करेंगे। 23 मई को रिजल्ट जारी किया जा सकता है।
झारखंड बोर्ड के रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट देख सकेंगे। इसके लिए नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा :

  • छात्रों को टाइप करना होगा JHA10<स्पेस>रोल नंबर और इसे 5676750 पर भेज दें
  • साथ ही आप रिजल्ट<स्पेस>JAC10<स्पेस>रोलकोड + रोल नंबर<स्पेस>रजिस्ट्रेशन नंबर 56263 पर भेज सकते हैं।
  • अब इसी नंबर पर जेएसी 10वीं का रिजल्ट 2023 भेजा जाएगा।

सीबीएसई और आईसीएसई के रिजल्ट जारी हो जाने के बाद झारखंड में बच्चों को अब इंतजार है जैक बोर्ड के परिणाम प्रकाशित होने का। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बोर्ड की ओर से मैट्रिक और इंटर साइंस का रिजल्ट 23 मई को जारी किया जा सकता है। हालांकि, इसे लेकर अभी तक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,532