Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

झारखंड : जल्द बहाल होंगे 1556 जूनियर इंजीनियर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : जल्द बहाल होंगे 1556 जूनियर इंजीनियर
विज्ञापन
  • 25 मई से 24 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन

टीम एबीएन, रांची। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करके रोजगार की तलाश कर रहे झारखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी है। हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही डेढ़ हजार से अधिक जूनियर इंजीनियर की बहाली करने जा रही है। 

अगर आप भी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर हो सकता है। इस सरकारी नौकरी  के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 25 मई से 24 जून तक डिप्लोमाधारी इंजीनियर आवेदन कर सकेंगे।

1556 पदों पर बैकलॉग व नियमित नियुक्ति होगी
जेएसएससी की ओर से डिप्लोमा स्तर (जूनियर इंजीनियर) के 1556 पदों पर बैकलॉग व नियमित नियुक्ति के लिए प्रक्रिया शुरू की गयी है। बैकलॉग के 11 तथा नियमित नियुक्ति के 1545 पदों पर नियुक्ति की जायेगी। 

इसमें मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (एमवीआइ) के 44 पद, स्ट्रीट लाइट इंस्पेक्टर के 55 व पाइपलाइन इंस्पेक्टर के 16 पद भी शामिल हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है।

26 जून की आधी रात तक परीक्षा शुल्क का करें भुगतान
आयोग ने झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के लिए 25 मई से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। अभ्यर्थी 24 जून तक ऑनलाइन आवेदन दे सकेंगे। 26 जून की मध्य रात्रि तक परीक्षा शुल्क का भुगतान तथा फोटो व हस्ताक्षर अपलोड कर आवेदन का प्रिंट आउट लेने के लिए 28 जून की मध्य रात्रि तक लिंक उपलब्ध रहेगा। 

29 जून से लेकर एक जुलाई की मध्य रात्रि तक ऑनलाइन आवेदन पत्र में अभ्यर्थी का नाम, जन्म तिथि, इमेल आइडी व मोबाइल नंबर को छोड़ कर किसी भी अशुद्ध प्रविष्टि को संशोधित करने के लिए पुन: लिंक उपलब्ध कराया जायेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,397