Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

कंपनी सेक्रेटरी एक्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट पास कर विद्यार्थियों ने किया एसआर डीएवी पुंदाग का नाम रोशन

कंपनी सेक्रेटरी एक्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट पास कर विद्यार्थियों ने किया एसआर डीएवी पुंदाग का नाम रोशन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग में हर्ष का माहौल रहा। कारण कि विद्यालय के वाणिज्य विभाग के कुछ विद्यार्थियों ने कंपनी सेक्रेटरी एक्सिक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट जैसी सम्मानित परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। 

उक्त परीक्षा के  पूर्णांक 200 में से विवेक सिंह ने 152, तान्या जयसवाल ने 150, हेमंत ने 119 तथा वैभव पांडेय ने 110 अंकों के साथ सफलता के परचम लहराया। ध्यातव्य रहे कि अब ये विद्यार्थी एक्जीक्यूटिव स्तर की परीक्षा की तैयारी करेंगे। 

प्राचार्य संजीत कुमार मिश्र ने इन सभी विद्यार्थियों को बधाई तथा शुभकामना संदेश देते हुए कहा कि यह न केवल उनके माता - पिता अपितु विद्यालय परिवार के लिए भी गर्व का विषय है। यह इन विद्यार्थियों के अथक परिश्रम का सुखद परिणाम है। 

उन्होंने उम्मीद जतायी कि भविष्य में भी वे परिश्रम करते हुए एक्जीक्यूटिव स्तर की परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे तथा  सफलतापूर्वक कंपनी सेक्रेटरी एक्जीक्यूटिव कोर्स पूरा कर लेंगे। ऐसे विद्यार्थी अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेंगे। प्राचार्य ने विद्यार्थियों के अभिभावकों तथा शिक्षकों को भी बधाई दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 30,044