Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

बीआइटी लालपुर में वर्तमान परिदृश्य में शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया की गुणवत्ता को समृद्ध करना विषय पर कार्यशाला

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बीआइटी लालपुर में वर्तमान परिदृश्य में शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया की गुणवत्ता को समृद्ध करना विषय पर कार्यशाला
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। बीआईटी मेसरा लालपुर सेंटर के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला (जो वर्तमान परिदृश्य में शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया की गुणवत्ता को समृद्ध करना विषय पर आधारित था) के मुख्य वक्ता वेल्यू एजुकेशन के अध्यक्ष और इस कार्यशाला के निदेशक डॉ संजय कुमार ने शुरुआत में ही अपनी ओजस्वी बातों से शिक्षक और छात्रों ने महमरिक के बाद के परिदृश्य में शिक्षण अधिगम प्रक्रिया की गुणवत्ता और अधिगम पर प्रकाश डाला।

डॉ श्रीमती वंदना भट्टाचार्य निदेशक लालपुर सेंटर ने इस कार्यशाला शिक्षक और छात्रों के बीच की महामारी काल में आयी दूरी के लिए इस प्रकार की कार्यशाला का आयोजन दोनों के बीच के संबंधों को बेहतर बनाने में सेतु का कार्य करेगा। इस आयोजन को चार श्रेणी में रखा गया था उनके विजेताओं को डॉ संजय कुमार और निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य ने पुरस्कृत किया। 

आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ प्रणव कुमार, डॉ अमृता प्रियम, डॉ श्रावणी मुखोपाध्याय, डॉ संजय कुमार, डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव, डॉ सोमनाथ मुखर्जी, डॉ सिबा मोइत्रा, डॉ सोमित्रो, डॉ उमेश प्रसाद, डॉ संदीप, मनोज कुमार, स्वाति मिंज, अभिषेक तिग्गा, डॉ महुवा, डॉ पार्थो सहित काफी संख्या में छात्र और शिक्षकों ने भाग लिया। धन्यवाद ज्ञापन इस कार्यशाला के संयोजक डॉ प्रदीप मुंडा ने किया। यह जानकारी डॉ मृणाल पाठक और राणा प्रताप मिश्र ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 87,283