Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

झारखंड में पंचायत सचिव पद पर होगी 1633 अभ्यर्थियों की नियुक्ति

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड में पंचायत सचिव पद पर होगी 1633 अभ्यर्थियों की नियुक्ति
विज्ञापन
  • 24 मई को सीएम हेमंत सोरेन देंगे नियुक्ति पत्र

टीम एबीएन, रांची। पंचायती राज विभाग ने 1633 चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति से संबंधित निर्देश जारी किया है। विभाग के उप निदेशक संदीप दुबे के हस्ताक्षर से सभी जिलों के उपायुक्तों को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग से प्राप्त अनुशंसा के आलोक पत्र लिखा गया है।

24 मई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देंगे नियुक्ति पत्र
अनुशंसा के आलोक में चयनित व अनुशंसित अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच 22 मई के पहले पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। यह भी कहा गया है कि 24 मई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अभ्यर्थियों को पंचायत सचिव पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे।

जिलावार की गयी अनुशंसा
गढ़वा में 74, पलामू में 107, लातेहार में 29, चतरा में 62, हजारीबाग में 117, कोडरमा में 53, गिरिडीह में 121, देवघर में 52, गोड्डा में 80, साहिबगंज में 58, पाकुड़ में 34, दुमका में 72, जामताड़ा में 39, धनबाद में 89, बोकारो में 152, रामगढ़ में 94, लोहरदगा में 25, गुमला में 34, रांची में 81, सिमडेगा में 22, पश्चिमी सिंहभूम में 82, सरायकेला-खरसावां में 47 व पूर्वी सिंहभूम में 109 पदों पर नियुक्ति की अनुशंसा की गयी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 87,288