Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

सीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणाम में नवोदय विद्यालय नंबर-1

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणाम में नवोदय विद्यालय नंबर-1
विज्ञापन
  • सरकारी स्कूल फिसड्डी, रांची की शुभांगिनी को साइंस में 98.2% 

टीम एबीएन, रांची। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिये हैं। रांची की शुभांगिनी को साइंस में 98.2 फीसदी अंक मिले हैं। झारखंड के विद्यार्थियों का आंकड़ा अलग से जारी नहीं हुआ है, लेकिन पटना रीजन (इसी रीजन में झारखंड आता है) में 85.47 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। देश के 16 रीजन में पटना रीजन 10वें नंबर पर है। 

भुवनेश्वर, गुवाहाटी, भोपाल, नोएडा, देहरादून और प्रयागराज से पटना रीजन का रिजल्ट बेहतर है, लेकिन 9 रीजन से यह पीछे है। पटना रीजन से जिनका प्रदर्शन बेहतर रहा है, उनमें त्रिवेंद्रम (99.91 फीसदी), बेंगलुरु (98.64 फीसदी), चेन्नई (97.40 फीसदी), दिल्ली पश्चिमी (93.24 फीसदी), अजमेर (89.27 फीसदी), पुणे (87.28 फीसदी) और पंचकूला (86.93 फीसदी) शामिल हैं। 

जेवीएम श्यामली की शुभांगिनी 98.2 अंक लाकर बनी स्कूल साइंस टॉपर 

जेवीएम श्यामली की शुभांगिनी ने साइंस में 98.2 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। आर्ट्स में जससिमरन कौर ने सबसे ज्यादा 97.8 फीसदी अंक हासिल किये हैं, तो निर्मय जैन कॉमर्स में 95.6 फीसदी मार्क्स लाकर अपने स्कूल के टॉपर बने हैं। 

जेवीएम श्यामली से साइंस में 475 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जबकि आर्ट्स के करीब पौने दो सौ और कॉमर्स के 82 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। अगर संस्थागत रूप से प्रदर्शन की बात करें, तो जवाहर नवोदय विद्यालय ने सबसे बढ़िया परफॉर्म किया है। 

इस स्कूल के 97.51 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। दूसरे नंबर पर सेंट्रल तिब्बतन स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन  है, जिसका रिजल्ट 96.77 फीसदी रहा। केंद्रीय विद्यालय 92.51 फीसदी पास परसेंटेज के साथ तीसरे, इंडिपेंडेंट यानी प्राइवेट स्कूल 87.95 फीसदी के साथ चौथे स्थान पर रहे। गवर्नमेंट एडेड स्कूलों का रिजल्ट 87.17 फीसदी रहा, जबकि सरकारी स्कूलों का रिजल्ट सबसे कम 83.83 फीसदी रहा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,312