टीम एबीएन, लोहरदगा। सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में 99% अंक लाकर एमबी डीएवी विद्यालय की स्मृति सिंह ने जिले की टॉपर बन गई है। बीआईडी निवासी शिक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह और निरूपा देवी की पुत्री स्मृति सिंह डॉक्टर बनने की ख्वाहिश रखती है, इसको ले वर्तमान में वह कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रही है।
स्मृति अपने बेहतर रिजल्ट का श्रेय विद्यालय के गुरुजनों और अपने अभिभावकों को देती है। स्मृति सफल चिकित्सक बन समाज की सेवा करने की इछुक है। एमबी डीएवी विद्यालय, लोहरदगा के विद्यार्थियों का सीबीएसई 10वीं तथा 12वीं की परीक्षा में परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।
एमबी डीएवी विद्यालय लोहरदगा के छात्रों का सीबीएसई 10वीं व12वीं बोर्ड की परीक्षा में सत प्रतिशत रिजल्ट रहा। कक्षा दसवीं की परीक्षा में विद्यालय से 216 विद्यार्थी शामिल हुए थे जिसमें 22 विद्यार्थियों ने 90% अंक अर्जित किये।
स्मृति सिंह ने 99% अंक अर्जित कर अपने माता-पिता व गुरुजनों को गौरवान्वित किया तथा रुचि कुमारी (98.2%), आयुष आनंद (97.4%), भार्गवी मेहता (97.4%), दिग्दर्शन कुमारी (96.8%), तिबाह कबीर (96.8%), नित्या पल्लवी (96.4%%), शुभांगी सिंह (96.2%%), निखिल राज (96%), रेचल बंका (963%), रिशिका सिंह (95.4%), तनिष्क चौधरी (95.4%), सची मेहता (94.4%), कृष केसरी (94.4%), पीयूष सिंह (94%), निशांत उरांव (93.8%), प्रिंसी रानी (92.6%), अनम फिरदौस (92.2%), अरबाज अख्तर (92%), गरिमा भगत (91.8%), सुमित कुमार (91.4%) व आसिफ अंसारी ने (90.4%) अंक अर्जित किये।
कक्षा 12वीं में विद्यालय से 93 विद्यार्थी शामिल हुए, जिनका शत-प्रतिशत रिजल्ट रहा। विज्ञान संकाय में प्रखर मिश्रा ने 92.8% अंक लाकर प्रथम स्थान अर्जित किया तथा सानिया नाज (91.2%), आफताब अंसारी (90.4%), पार्थ भटनागर (87.4%), रूद्र अर्जुन (87%), अंजलि उरांव (85.8%), राजाताभ दास (85.6%), सौम्य सौरभ (85.4), विक्की करण उरांव (85.4%), रिया कुमारी (85.4%) व शुभम शर्मा ने (85.2%) अंक अर्जित किये।
वाणिज्य संकाय में आदित्य कुमार ने (90.8%), पलक प्रिया कुजूर (88.8) व रितिका गुप्ता ने (88.4%) अंक अर्जित किए। डीएवी विद्यालय परिवार के माननीय प्राचार्य श्री जी पी झा के साथ समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने सभी विद्यार्थियों को ढेर सारी बधाइयां देते हुए आगामी जीवन की परीक्षाओं में सफलता प्राप्ति हेतु शुभकामनाएं व्यक्त की।