टीम एबीएन, रांची। बिरला इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी के वैल्यू एजुकेशन सेल ने एकदिवसीय कार्यशाला की एक श्रृंखला की आज शुरुआत की जा रही है, जो 11 मई तक चलेगी। इस कार्यशाला का उद्देश्य है वर्तमान परिप्रेक्ष्य में शिक्षण अध्ययन प्रक्रिया को कैसे समृद्ध किया जाये, इस पर विचार मंथन।
वैल्यू एडुकेशन सेल के अध्यक्ष तथा इस कार्यशाला के समन्वयक एवं सचालक डॉ संजय कुमार ने इस कार्यशाला के संबंध में जानकारी दी और कहा कि कोविड के बाद शिक्षण अध्ययन की गुणवत्ताा एवं शिक्षक छात्र के परस्पर संबंध में एक स्पष्ट अंतर महसूस किया जा रहा है। जो शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता को बनाये रखने के मार्ग में बाधक साबित हो रहा है।
अत: वर्तमान परिपे्रक्ष्य में शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार के लिए क्या-क्या कदम उठाये जा सकते हैं इसे ठीक से समझने एवं समुचित प्रयास की जरूरत है। इस कार्यशाला में शिक्षक गण अपना अनुभव साझा करेंगे और सुधार के उपायों के बारे में सामुहिक चिंतन करेंगे। वस्तुनिष्ठ विश्लेषण पद्धति का उपयोग करते हुए सुव्यवस्थित तरीके से कारणों को समझने एवं समुचित समाधान की तलाश की जायेगी।
इस कार्यशाला में टीचिंग टू ट्रांसफोर्मेशन विषय पर एक परिचर्चा होगी। यह कार्यशाला शिक्षकों को आत्मचिंतन का एक अवसर प्रदान करेगा एवं उन्हें वर्तमान परिस्थिति में अपनी मूलभूत भूमिका को समझने में सहयोग करेगा। इस कार्यशाला से प्राप्त अनुशंसाओं को अपनाकर शिक्षण अध्ययन प्रक्रिया की गुणवत्ता में सुधार के प्रयास किये जायेंगे।