Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

डीएवी कपिलदेव के 22 बच्चों ने प्राप्त की परीक्षा में सफलता

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
डीएवी कपिलदेव के 22 बच्चों ने प्राप्त की परीक्षा में सफलता
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के 22 बच्चों ने जेईई की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर एडवांस परीक्षा के लिए पात्रता प्राप्त कर ली है।

डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के 22 बच्चों ने जेईई मेन्स परीक्षा में अच्छे रैंक हासिल किये हैं।

99. 29 परसेंटाइल के साथ राहुल राज, 96.83 परसेंटाइल के साथ अमन कुमार,
91.42 परसेंटाइल के साथ अभिजीत सिंह, 89.89 परसेंटाइल के साथ संकेत कुमार यादव, 89.86 परसेंटाइल के साथ आयुष, 89.43 परसेंटाइल के साथ कुमार सौरभ, 88.69 परसेंटाइल के साथ आयुष आदित्य, 82.86 परसेंटाइल के साथ काव्या महतो,81.37 परसेंटाइल के साथ सतीश कुमार मेहता तथा 80.47 परसेंटाइल के साथ माही आनंद ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। विद्यालय के प्राचार्य श्री एमके सिन्हा ने सभी सफल परीक्षार्थियों को बधाई दी है और एडवांस के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।

विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री एसके राणा ने समेत अन्य शिक्षकों ने भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उक्त जानकारी डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के मीडिया प्रभारी आलोक इंद्र गुरु ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,014