Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

रांची विश्‍वविद्यालय में मास कॉम के छात्रों के साथ विमर्श

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची विश्‍वविद्यालय में मास कॉम के छात्रों के साथ विमर्श
विज्ञापन
"मन की बात" आज की तारीख की बनी जन की बात टीम एबीएन, रांची। 29 अप्रैल को स्‍कूल ऑफ मास कम्‍युनिकेशन, रांची विश्‍वविद्यालय में प्रधानमंत्री के रेडियो पर प्रसारित कार्यक्रम "मन की बात" के 100वें एपिसोड के प्रसारण के पूर्व अवसर पर छात्रों के बीच एक विमर्श कार्यक्रम संपन्‍न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्‍य वक्‍ता झारखंड के वरिष्‍ठ पत्रकार सह मोटिवेटर एनके मुरलीधर थे। उन्‍होंने कहा कि भारत जैसे सबसे बड़े लोकतांत्रिक के प्रधानमंत्री का लोगों से सीधा संवाद और प्रासंगिक मुद्दों पर लगातार चर्चा एक महत्‍वपूर्ण बात है। ऐसे अवसर बहुत कम होते हैं जब प्रधानमंत्री जनता के साथ लगातार संवाद करे। पूरे विश्‍व में किसी राष्‍ट्राध्‍यक्ष के द्वारा चलायी गयी यह सबसे प्रभावी कार्यक्रमों में से एक है। एनके मुरलीधर ने छात्रों और शिक्षकों के साथ संवाद में अपने विचार रखते हुये कहा कि लगातार संवाद से यह कार्यक्रम अब मन की बात से जन की बात बन चुका है। किसी लोकतांत्रिक देश में इस तरह के संवाद से लोकतंत्र मजबूत होता है। भारत युवाओं का देश है और यहां मन की बात युवा संवाद को भी मजबूत कर रहा है। इस विमर्श कार्यक्रम में पत्रकारिता के छात्र-छात्राओं ने एनके मुरलीधर से कैरियर संबंधित उत्‍सुकता भरे कई सवाल भी पूछे। इस अवसर पर निदेशक प्रो डॉ बीपी सिन्‍हा, उपनिदेशक डॉ विष्‍णु चरण महतो, विभागीय शिक्षक संतोष उरांव, संकर्षण परिपूर्णन, मनोज कुमार शर्मा, सुशील रंजन सहित सभी सत्रों के छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 45,031