Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

शाश्वत इंस्टीच्यूट में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के संदर्भ में शिक्षकों की भूमिका पर विशेषज्ञों ने दिये विचार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
शाश्वत इंस्टीच्यूट में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के संदर्भ में शिक्षकों की भूमिका पर विशेषज्ञों ने दिये विचार
विज्ञापन

टीम एबीएन, रामगढ़/ रांची। शाश्वत इंस्टीच्यूट आॅफ टीचर्स एजुकेशन, हुटूप, इरबा, रांची में त्रिदिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आज तीसरे दिन भी देश और विदेश के विभिन्न प्रतिभागियों ने मंच पर और आनलाइन व्यवस्था से अपनी उपस्थिति दर्ज की, जिसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के संदर्भ में शिक्षकों की भूमिका पर अपने महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत किये। 

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना से किया गया सुप्रसिद्ध कथक नृत्यांगना डॉ अनु सिन्हा, दिल्ली ने नृत्य प्रस्तुत किया। तत्पश्चात छात्रों के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया तत्पश्चात अतिथियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न के द्वारा स्वागत किया गया। 

आज के संगोष्ठी के मुख्य अतिथि डॉ अजित कुमार सिन्हा, वीसी रांची विश्वविद्यालय थे। अध्यक्षीय उद्बोधन महाविद्यालय अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार शर्मा के द्वारा किया गया। संगोष्ठी में विशिष्ट उद्गार महाविद्यालय ट्रस्टी श्री स्नेह रंजन, श्री अनुपम शशांक (मैनेजिंग ट्रस्टी), श्री अमरनाथ भगत (उपाध्यक्ष) ने अपने विचार प्रस्तुत किये। 

कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ कमल कुमार बोस, रांची ने किया। कार्यक्रम के अंत में स्मारिका विमोचन किया गया तथा राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम समाप्त किया गया। कार्यक्रम के आयोजन सचिव डॉ जंग बहादुर पांडेय, कॉलेज के अध्यक्ष श्री अनिल शर्मा, कॉलेज प्रबंधक डॉ आनंद जी, प्राचार्य डा विनोद कुमार राय तथा कॉलेज के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षकेतर कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं ने सहभागिता प्रस्तुत की।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,381