Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

टीजीटी-पीटीजी के लिए 3100 से अधिक भर्ती, टीचर बनने के लिए भरें फॉर्म

टीजीटी-पीटीजी के लिए  3100 से अधिक भर्ती, टीचर बनने के लिए भरें फॉर्म
विज्ञापन

एबीएन करियर डेस्क। हाईस्कूल-इंटर कॉलेज में पीजीटी-टीजीटी टीचर बनने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC)ने 3120 पोस्ट ग्रेजुएट और ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी/ टीजीटी) 

भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। पीजीटी और टीजीटी भर्ती के लिए उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 21 साल होनी चाहिए। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन झारखंड कर्मचरी चयन आयोग की वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर करना है। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 4 मई है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 5 अप्रैल को शुरू होगी। झारखंड टीजीटी और पीजीटी की 3120 वैकेंसी में 2855 पोस्ट रेगुलर वैकेंसी और 265 वैकेंसी बैकलॉग है।

पीजीटी भर्ती 2023 के लिए योग्यता
झारखंड में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर बनने के लिए संबंधित विषय में कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ पीजी की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही बीएड भी किया होना चाहिए।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 11,820