टीम एबीएन, लोहरदगा। भारतीय वायु सेना में अग्निपथ स्कीम के तहत अग्निवीर (इंटेक 02/2023) की नियुक्ति के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है। रजिस्ट्रेशन 17 मार्च से प्रारंभ हो चुकी है। यह 31 मार्च के शाम पांच बजे तक चलेगी। इस पद के लिए आनलाईन परीक्षा 20 मई से प्रारंभ होगी। रजिस्ट्रेशन व परीक्षा शुल्क 250 रुपये है।
इसमें वैसे अविवाहित भारतीय युवक-युवतियां जिनका जन्म 26 दिसंबर 2002 से 26 जून 2006 के बीच हुआ हो, वायु सेना में अग्निवीर के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञान विषय के छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट की परीक्षा में गणित, भौतिकी और अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण, अंग्रेजी विषय में भी 50 प्रतिशत पास अंक जरूरी।
मान्यता प्राप्त सरकारी पालिटेक्निक संस्थान से इंजीरियरिंग में त्रिवर्षीय डिप्लोमा (मैकेनिकल, इलेक्ट्रीकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाईल, कंप्यूटर साइंस/इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी, इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी) 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण। अंग्रेजी विषय या अंग्रेजी नहीं होने की स्थिति में डिप्लोमा कोर्स में भी 50 प्रतिशत अंक जरूरी।
विज्ञान के अतिरिक्त अन्य विषयों के छात्र-छात्राओं के लिए इंटरमीडिएट की परीक्षा में 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण। 50 प्रतिशत अंक अंग्रेजी विषय में जरूरी या दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स में 50 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण और अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक है। अधिक जानकारी के लिए https://agnipathvayu.cdac.in पर लॉग इन किया जा सकता है।