Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

बीआइटी मेसरा लालपुर एक्सटेंशन ने करायी इ-वेस्ट मैनेजमेंट विषय पर पोस्टर और मॉडल बनाने की प्रतियोगिता

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बीआइटी मेसरा लालपुर एक्सटेंशन ने करायी इ-वेस्ट मैनेजमेंट विषय पर पोस्टर और मॉडल बनाने की प्रतियोगिता
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। बीआइटी मेसरा एक्सटेंशन सेंटर लालपुर के तत्वावधान में 17/03/2023 (शुक्रवार) इ-वेस्ट मैनेजमेंट के विषय पर पोस्टर और मॉडल बनाने का प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 

रांची नगर निगम और हुलादेक रीसाइक्लिंग कंपनी, कोलकाता ने ई - वेस्ट और प्रयावरण संग्रक्षण के विषयों पर प्रकाश डाला। रांची में सबसे पहले बीआइटी लालपुर ने इस विषय पर पहल की। रांची नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि इस पहल को हमलोग बीआइटी लालपुर के साथ मिल कर एक मॉडल के रूप में आगे बढ़ायेंगे। 

प्रतियोगिता के विजेताओं को रांची नगर निगम और हुलादेक ने पुरस्कृत किया। पुरस्कार का प्रायोजक रांची नगर निगम ने किया। 
इस आयोजन में बीआइटी लालपुर के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 

इस कार्यक्रम में बीआइटी लालपुर की डायरेक्टर डॉ वंदना भट्टाचार्जी और रांची नगर निगम के शहर प्रबंधक रुपेश रंजन और सहायक पब्लिक हेल्थ आॅफिसर किरण कुमारी मौजूद थे। कार्यक्रम के संयोजक डॉ आशुतोष मिश्रा और विद्यार्थियों में अरुणिमा, शिवम, पूजा, जाहिद, सिमरन, उल्लेख और अर्चिता ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,644