Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

झारखंड : 308 पदों पर नियुक्त होंगे शिक्षक, जानें कब शुरू होगी प्रक्रिया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : 308 पदों पर नियुक्त होंगे शिक्षक, जानें कब शुरू होगी प्रक्रिया
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार कांट्रैक्ट पर शिक्षकों की भर्ती करने जा रही है। दरअसल, मार्च के अंत तक शिक्षा विभाग की तरफ से सभी प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी। साथ ही बता दें कि यह नियुक्ति झारखंड के विभिन्न जिलों में संचालित बालिका आवासीय विद्यालयों में की जायेगी। प्रत्येक विद्यालय में मात्र 11 शिक्षको  की नियुक्ति का प्रावधान है।

शिक्षा विभाग के अनुसार बता दें कि बालिका आवासीय विद्यालयों में कांट्रैक्ट पर शिक्षकों की नियुक्ति होनी है। यह नियुक्ति विभिन्न जिलों में होनी है। जानकारी के लिए बता दें कि जिले भर में कुल 57 बालिका आवासीय विद्यालय हैं, लेकिन तत्काल नियुक्ति 28 विद्यालयों में की जानी है।

बता दें कि झारखंड के बालिका आवासीय विद्यालयों में जिन शिक्षकों की नियुक्ति होने वाली है उनको प्रतिमाह 15,840 रुपये मिलेंगे। साथ ही बता दें जब कांट्रैक्ट शिक्षकों को रिन्यू किया जायेगा तो प्रति वर्ष 250 रुपये बढ़ाए जायेंगे। साथ ही तीन साल लगातार सेवा देने पर 50 फीसदी की बढ़ोत्तरी होगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 114,435