टीम एबीएन, कोडरमा। ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एडमिशन सेल द्वारा बीएड सत्र 2023-25 में नामांकन को लेकर प्राचार्य प्रो डॉ बीसी स्वेन की अध्यक्षता में बैठक हुई।
बैठक में महाविद्यालय के नामांकन प्रभारी सौरभ शर्मा ने बताया कि आवेदक झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद के अधिकृत वेबसाइट http://jceceb.jharkhand.gov.in के होम पेज पर online form B.Ed. Combined Entrance Competitive Examination -2023 बटन पर click कर दिये गये निर्देश निर्देश ओं का पालन करते हुए राज्य के 136 बीएड कॉलेजों में सत्र 2023-25 में नामांकन के लिए 10 फरवरी से 10 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं। जिसकी प्रवेश परीक्षा 23 अप्रैल को रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो, दुमका और पलामू जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होगी।
आवेदक परीक्षा शुल्क पेमेंट गेटवे के माध्यम से क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग के द्वारा दे सकते हैं। सामान्य जाति के लिए परीक्षा शुल्क ₹1000, पिछड़ी जाति -1/ पिछड़ी जाति -11 ( झारखंड राज्य के लिए) परीक्षा शुल्क ₹750 एवं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सभी कोटि की महिला (झारखंड राज्य के लिए) के लिए ₹500 है। परीक्षा का पैटर्न ऑफलाइन मोड में होगा। परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे। जिसमें 0.25 नेगेटिव मार्किंग प्रत्येक गलत उत्तर के लिए होगी।
मौके पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक, अजय कुमार गुप्ता, खुशबू कुमारी सिन्हा, शिक्षकेत्तर कर्मचारी दीपक पांडे, मुख्तार आलम आदि मौजूद थे।