Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

झारखंड : सातवीं पास भी कर सकते हैं होमगार्ड के लिए आवेदन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : सातवीं पास भी कर सकते हैं होमगार्ड के लिए आवेदन
विज्ञापन
  • 7वीं, 10वीं पास के लिए नौकरी का मौका, होम गार्ड की 1478 वैकेंसी, 100 रुपये में करें आवेदन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में होमगार्ड पदों पर भर्ती होने का अच्छा मौका है। झारखंड होम डिफेंस कॉर्प्स, धनबाद ने होमगार्ड के 1478 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन मोड में करना है। इस भर्ती का फॉर्म जिला कमांडेंट, झारखंड होमगार्ड, धनबाद से प्राप्त कर सकते हैं। 

झारखंड होमगार्ड भर्ती 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 फरवरी से शुरू हो चुकी है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 मार्च 2023 है। झारखंड होमगार्ड वैकेंसी का नोटिफिकेशन धनबाद जिले की ऑफिशियल वेबसाइट dhanbad.nic.in पर उपलब्ध है। यहां से डाउनलोड कर सकते हैं।

नोटिफिकशन के अनुसार, झारखंड में 1478 होमागार्ड की वैकेंसी में से 638 वैकेंसी ग्रामीण इलाकों के लिए और 840 पद शहरी इलाकों के लिए हैं। होमगार्ड भर्ती के लिए उम्र कम से कम 19 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए।

महिलाओं को 50% आरक्षण : झारखंड में हो रही होमागर्ड जवानों की भर्ती में महिलाओं को 50% आरक्षण मिलेगा। जानकारी के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में 319 महिला होमगार्ड की भर्ती होगी और शहरी क्षेत्रों में 420 महिला होमगार्ड की भर्ती होगी। इस तरह कुल 739 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी।

ग्रामीण क्षेत्रों के लिए- कम से कम 7वीं पास होना चाहिए। शहरी क्षेत्र- 10वीं पास होना जरूरी है।

होमगार्ड भर्ती के लिए शारीरिक मापदंड

लंबाई : जनरल/ओबीसी- 162 सेमी, एससी/एसटी- 157 सेमी, महिला- 148 सेमी
सीना : जरल/ओबीसी- 79 सेमी, एससी/एसटी-76 सेमी
आवेदन शुल्क– 100 रुपये

जरूरी डॉक्यूमेंट्स : आवासीय प्रमाण पत्र, उम्र प्रमाण पत्र/जन्म प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र आदि।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 117,221