टीम एबीएन, रांची। स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन में चल रहे पांच दिवसीय राष्ट्रीय विमर्श के चौथे दिन मुबंई युनिवर्सिटी केइएस श्राफ कॉलेज के छात्रों ने सभागार में अपनी प्रस्तुति दी।
मुंबई के छात्रों ने सबसे पहले पिछले तीन दिनों के अपने अनुभवों को सुनाया। झारखंड आने पर स्वागत से लेकर सभी आयोजनों के बारे में अपने अनुभव बताये। केइएस श्राफ कॉलेज के सभी छात्रों ने एक धन्यवाद कार्यक्रम किया। जिसमें आरयू मास कॉम के शिक्षकों, छात्रों, निदेशकों, कर्मियों का आभार जताया। एक छात्रा ने गणेश वंदना की प्रस्तुति दी।
इसके बाद छात्रों ने पिछले तीन दिनों के सारे आयोजनों, शैक्षणिक भ्रमण, रांची, झारखंड पर अपनी एक छोटी पर बहुत ही रोचक फिल्म दिखायी। शिक्षिका युवती नंदू ने दोनो विश्वविद्यालय के छात्रों को मिला कर चार टीम बना कर क्विज का आयोजन किया। इसके अलावा छात्रों ने गीत संगीत, कॉमेडी की प्रस्तुित दी।
मेहमान बने मेजबान
16 फरवरी को लंच के समय मुंबई युनिवर्सिटी के छात्रों ने निदेशक से आग्रह किया कि आज आरयू के छात्रों एवं प्राध्यापकों को भोजन परोसने और खिलाने का उन्हें मौका दिया जाये। निदेशक डॉ प्रो बीपी सिन्हा के अनुमति पर केइएस श्राफ कॉलेज के छात्रों ने आरयू मास कॉम के सभी छात्रों एवं शिक्षकों को स्वयं परोस कर भोजन कराया।
इस अवसर पर केइएस श्राफ कॉलेज के प्राध्यापक आशीष रिचार्या, आरयू मास कॉम के निदेशक प्रो डॉ बीपी सिन्हा, उपनिदेशक डॉ विष्णु चरण महतो, शिक्षक संतोष उरांव, पूजा उरांव, मनोज कुमार शर्मा, संकर्षण परिपूर्णन, स्टेफी मुरमू विभागीय कर्मी पीएस तिवारी, सुशील रंजन, डहरू टोप्पो तथा सकड़ो छात्र उपस्थित रहे।