Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

इंटरमीडिएट के लिए रजिस्‍ट्रेशन शुरू, जानिये कैसे करें अप्‍लाई

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
 इंटरमीडिएट के लिए रजिस्‍ट्रेशन शुरू, जानिये कैसे करें अप्‍लाई
विज्ञापन
पटना। बिहार स्कूली शिक्षा बोर्ड (BSEB) ने इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए रजिस्‍ट्रेशन विंडो फिर से खोल दी है। विंडो 28 अक्टूबर तक खुली रहेगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट inter22.biharboardonline.com पर रजिस्‍ट्रेशन कर सकते हैं। जो छात्र कोविड-19 महामारी के कारण इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल-कम-स्पेशल परीक्षा 2021 में भाग नहीं ले सके, वे भी इंटर बोर्ड परीक्षा 2022 में उपस्थित होने के लिए रजिस्‍ट्रेशन कर सकते हैं। छात्रों को अगर रजिस्‍ट्रेशन फॉर्म जमा करने और एग्‍जाम फीस जमा करने में किसी तरह की परेशानी आ रही है तो वे विभाग को 0612-2230039 पर शिकायत कर सकते हैं या reg.bsebhelpdesk@gmail.com पर मेल कर सकते हैं। BSEB ने इंटर बोर्ड परीक्षा 2022 के डमी एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं। यदि किसी छात्र को एडमिट कार्ड के विवरण – नाम, फोन नंबर, माता-पिता का नाम, आदि में किसी भी तरह की गलती है, तो वे रजिस्‍ट्रेशन समयावधि के दौरान क्रेडेंशियल्स को सही कर सकते हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,777