Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

अनाथ छात्रों के लिए डीयू में स्नातक, स्नातकोत्तर में दो-दो सीट आरक्षित, शुल्क से छूट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अनाथ छात्रों के लिए डीयू में स्नातक, स्नातकोत्तर में दो-दो सीट आरक्षित, शुल्क से छूट
विज्ञापन
  • विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद की बैठक के दौरान प्रस्ताव पारित

एबीएन सेंट्रल डेस्क। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) अगले शैक्षणिक वर्ष से सभी स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में अनाथ छात्रों को अतिरिक्त कोटा के तहत दो-दो सीट उपलब्ध करायेगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि इस श्रेणी के छात्रों को शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।

इस संबंध में शुक्रवार को विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद की बैठक के दौरान प्रस्ताव पारित किया गया। एक अधिकारी ने कहा कि कार्यकारी परिषद ने अगले शैक्षणिक वर्ष से विश्वविद्यालय में उपलब्ध कराए जाने वाले प्रत्येक स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में अनाथ बच्चों को प्रवेश देने के संबंध में आज प्रस्ताव पारित किया।

पीटीआई-भाषा ने उपलब्ध एजेंडे की विषय वस्तु में कहा गया है कि प्रवेश पाने वाले ऐसे छात्रों को हर प्रकार के शुल्क के भुगतान से छूट दी जायेगी, जिसमें छात्रावास शुल्क, परीक्षा शुल्क और अन्य अनिवार्य शुल्क के भुगतान से छूट शामिल होगी। ऐसे छात्रों के प्रवेश और पढ़ाई का खर्च विश्वविद्यालय कल्याण निधि या महाविद्यालय छात्र कल्याण कोष से उपलब्ध कराया जायेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,193