टीम एबीएन, रांची। हुटुप इरबा स्थित शाश्वत इंस्टिट्यूट आफ टीचर्स एजुकेशन में गुरुवार को स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित किया गया। महाविद्यालय प्रबंधक डॉ आनंद ने महाविद्यालय के इतिहास पर प्रकाश डाला।
साथ ही प्राचार्य डॉ बिनोद कुमार राय ने छात्रों को बेहतर परिणाम के लिये मेहनत करने की सलाह दी गयी। इस प्रोग्राम में सेशन 2022-2024 सत्र के सारे बच्चे शामिल हुए और नये सत्र की पढ़ाई आरंभ हुई। मंच का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर ममता कुमारी ने किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अंजली कुमारी, डॉ रश्मिरती, डॉ विनीता खलखो, ममता कुमारी, देशराज सिंह, संजीव कुमार, नागेंद्र सिंह, रूपेश कुमार, अशोक गोप तथा लाइब्रेरी इंचार्ज सुरेश यादव, अमित रॉय, कन्हैया, लक्ष्मण प्रसाद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।