Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

बीएड : प्रवेश परीक्षा 23 अप्रैल को, 10 से भरे जाएंगे आवेदन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बीएड : प्रवेश परीक्षा 23 अप्रैल को, 10 से भरे जाएंगे आवेदन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के सरकारी और निजी बीएड संस्थानों में संचालित बीएड पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा 23 अप्रैल को आयोजित की जायेगी। यह परीक्षा रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो, दुमका एवं पलामू जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगी। यह परीक्षा ओएमआर आधारित होगी।

 झारखंड राज्य स्थित विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए कुल सीटों में 85 प्रतिशत सीटें आरक्षित होंगी, जबकि 15 प्रतिशत सीटें खुली रहेंगी। इसके तहत इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आनलाइन आवेदन 10 फरवरी से 10 मार्च तक भरे जाएंगे। आनलाइन प्रवेश पत्र पर्षद की वेबसाइट पर परीक्षा से चार दिन पूर्व डाउनलोड किया जा सकेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,770