Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पांचवां खेलो इंडिया यूथ गेम्स में योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन आॅफ झारखंड से चंदु कुमार का चयन तकनीकी पदाधिकारी में

पांचवां खेलो इंडिया यूथ गेम्स में योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन आॅफ झारखंड से चंदु कुमार का चयन तकनीकी पदाधिकारी में
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। पांचवां खेलो इंडिया यूथ गेम्स में झारखंड राज्य से चतरा निवासी चंदु कुमार का चयन  खेलों इंडिया यूथ गेम्स में तकनीकी पदाधिकारी के रूप में हुआ है। योगासन को खेलो  इंडिया यूथ गेम्स में  शामिल है जो मध्य प्रदेश के उज्जैन में 1 से 3 फरवरी तक निर्धारित है योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन आफ झारखंड, नैशनल योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन व वर्ल्ड योगासन, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त एसोसिएशन है। 

एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सिंह, सचिव विपिन कुमार पांडे, मलय कुमार डे, सुधा झा, रामजीवन पांडे, अंशु कुमार सरकार, संतोषी कुमारी, शंकर राणा, मनोज कुमार तिवारी एवं पदाधिकारियों ने अपनी शुभकामना दी है। संघ के सचिव विपिन कुमार पांडे ने कहा कि हमारे लिए यह गर्व का क्षण है कि हमारे राज्य से तकनीकी पदाधिकारी के रूप में चंदू जी का चयन हुआ है।

 आने वाले समय में और भी तकनीकी पदाधिकारियों की ट्रेनिंग एवं  परीक्षा आयोजित कर अधिक से अधिक झारखंड के लोगों को योग से जोड़ने का काम किया जाएगा, ताकि वह खेलो इंडिया गेम्स यूनिवर्सिटी गेम्स और राष्ट्रीय खेलों में झारखंड की तरफ से अपने कौशल का प्रदर्शन कर सकें।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,077