टीम एबीएन, रामगढ़/ रांची। झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की का दावा है कि रामगढ़ में जो उपचुनाव हो रहे हैं उसमें कांग्रेस की जीत पक्की है। उन्होंने कहा कि ममता देवी ने वहां बहुत ही बढ़िया काम किया है पर दुर्भाग्य से उनकी सदस्यता चली गयी, पर जनता उनके कार्यों को देखते हुए कांग्रेस के जो भी उम्मीदवार हैं उनको जिताने का काम करेंगे।
बंधु तिर्की ने कहा कि हमारी पार्टी जिस व्यक्ति को अपना टिकट देगी हम सभी कांग्रेसी मिलकर जी जान से काम कर उन्हें जितायेंगे। तिर्की शुक्रवार को दुमका कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लेने आये थे। यहां उन्होंने कांग्रेस पार्टी के जिला और प्रखंड ईकाई के अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक सप्ताह के अंदर आप अपनी कमेटी का गठन कर लें।
उन्होंने कहा कि हमारे प्रभारी अविनाश पांडे ने टास्क दिया है कि पंचायत से लेकर जिला तक की कमेटी जिसमें महिला मोर्चा भी शामिल हैं सभी का गठन सात दिनों के अंदर कर लिया जाये।