टीम एबीएन, रांची। कांके स्थित बिरसा कृषि विवि का दीक्षांत समारोह दो फरवरी को होगा। मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यपाल रमेश बैस के शामिल होंगे। इसमें करीब 12 सौ डिग्रियां बांटी जायेगी। इसकी तैयारी की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक दीक्षांत समारोह में यूजी, पीजी, पीएचडी डिग्री विद्यार्थियों को दी जायेगी। इसमें यूनिवर्सिटी गोल्ड मेडल और चांसलर गोल्डी मेडल भी दिया जाएगा। बिरसा कृषि विवि स्थापना वर्ष 1981 में हुई है। इसके बाद से अब तक छह दीक्षांत समारोह हुए हैं। इसमें विद्यार्थियों को डिग्री बांटी गई है। ये 7वां दीक्षांत समारोह होगा।
करीब तीन साल के अंतराल पर दीक्षांत समारोह आयोजित हो रहा है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में विवि के अंतर्गत 10 कॉलेज संचालित हैं। इसमें उद्यान, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, डेयरी टेक्नोलॉजी, फिशरीज और कृषि संकाय भी शामिल हैं।