Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
करियर

CBSE बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित, जानें कब-कब होंगी परीक्षाएं

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
CBSE बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित, जानें कब-कब होंगी परीक्षाएं
विज्ञापन
रांची। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड के पहले राउंड की परीक्षा का डेटशीट जारी कर दिया है। बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 30 नवंबर से 11 दिसंबर तक दसवीं बोर्ड की परीक्षा ली जाएंगी। पहले चरण की परीक्षा में मेजर सब्जेक्ट की परीक्षा होगी। दसवीं बोर्ड की परीक्षा डिटेल्स के अनुसार 30 नवंबर को सोशल साइंस, 2 दिसंबर को साइंस, 3 दिसंबर को होम साइंस, 4 दिसंबर को मैथमेटिक्स स्टैंडर्ड मैथमेटिक्स बेसिक की परीक्षा होगी। वहीं 8 दिसंबर को कंप्यूटर एप्लीकेशन, 9 दिसंबर को हिंदी की परीक्षा ली जाएगी। 11 दिसंबर को अंग्रेजी की परीक्षा होगी। बारहवीं बोर्ड परीक्षा की डेट शीट के अनुसार यह परीक्षा 1 दिसंबर से शुरू होकर 22 दिसंबर तक चलेगी। 12वीं बोर्ड में भी मेजर सब्जेक्ट की परीक्षा ली जाएगी। डेटशीट के अनुसार 1 दिसंबर को सोशियोलॉजी, 3 दिसंबर को इंग्लिश, 6 दिसंबर को मैथ्स, 7 दिसंबर को फिजिकल एजुकेशन, 8 दिसंबर को बिजनेस स्टडीज, 9 दिसंबर को जियोग्राफी, 10 दिसंबर को फिजिक्स, 11 दिसंबर को साइकोलॉजी, 13 दिसंबर को अकाउंट, 14 दिसंबर को केमिस्ट्री, 15 दिसंबर को इकोनॉमिक्स, 16 दिसंबर को हिंदी, 17 दिसंबर को पॉलिटिकल साइंस, 18 दिसंबर को बायोलॉजी, 20 दिसंबर को हिस्ट्री, 21 दिसंबर को कंप्यूटर साइंस और 22 दिसंबर को होम साइंस की परीक्षा ली जाएगी।
विज्ञापन