एबीएन सेंट्रल डेस्क। पाकिस्तान में एक बार से आतंकियों ने दहशत मचा दी है। पाकिस्तान के पेशावर में पुलिस पर आतंकियों का हमला हुआ है। इस हमले में डीएसपी समेत 3 पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी है। जानकारी के मुताबिक पेशावर के सरबंद इलाके में ये हमला हुआ है। घटना के बाद पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है। कहा जा रहा है कि हमला करने आये आतंकी पूरी तैयारी के साथ आये थे। आतंकियों के पास घातक हथियार और नाइट विजन ग्लास भी थे।
आतंकी हमले में डीएसपी समेत तीन की मौत
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आतंकियों ने पेशावर के सरबंद पुलिस स्टेशन पर शनिवार तड़के हमला कर दिया। पुलिस और आतंकियों के बीच फायरिंग हुई। गोलीबारी में एक पुलिस उपाधीक्षक डीएसपी सरदार हुसैन सहित कम से कम तीन पुलिसकर्मियों की जान चली गयी। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने सरबंद इलाके में लॉन्ग रेंज राइफलों और हथगोलों से हमला किया।
पूरी तैयारी के साथ आये थे आतंकी
इलाके के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक काशिफ आफताब अब्बासी ने जानकारी देते हुए बताया है कि हमले में कम से कम छह से आठ आतंकवादी शामिल थे। उन्होंने बताया कि आतंकियों ने पुलिस स्टेशन पर दो तरफ से हैंड ग्रेनेड और नाइट विजन गॉगल लगे स्नाइपर गन से हमला किया। घटना के तुरंत बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और इलाके की घेराबंदी की है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.