एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम रविवार को तीसरा मैच जीतने के साथ ही चौथी बार वनडे सीरीज में श्रीलंका का सूपड़ा साफ करने के इरादे से उतरेगी। भारत तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले चुका है। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा अंतिम मुकाबले में उन खिलाड़ियों को भी मौका दे सकते हैं, जिन्हें पिछले दो मैचों में खेलने का अवसर नहीं मिला।
भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ अंतिम मुकाबला खेलने के 72 घंटे बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज न्यूजीलैंड से खेलेगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज से पहले भारतीय टीम चाहेगी कि उसकी जीत की लय बरकरार बनी रहे। पहला मैच आसानी से जीतने के बाद भारत को दूसरे वनडे में कोलकाता में मिली जीत के लिए संघर्ष करना पड़ा था।