एबीएन डेस्क। साउथ वेस्टर्न यानी दक्षिण- पश्चिम रेलवे में अपरेंटिस के 900 से अधिक पदों पर बहाली होनी है। 4 अक्टूबर से आवेदन का प्रोसेस शुरू है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.rrchubli.in के माध्यम से 3 नवंबर 2021 तक अप्लाई कर सकते हैं। आवेदकों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक यानी दसवीं पास होना जरूरी है। मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई की डिग्री होना चाहिए। आवेदकों की उम्र 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। मैक्सिमम एज की सीमा में ओबीसी वर्ग को को 3 साल और एससी व एसटी वर्ग को 5 वर्ष की छूट है। दिव्यांग कैंडिडेट्स को आयु सीमा में 10 साल की छूट दी गई है। उम्मीदवारों का चयन योग्यता के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। पदों की विस्तृत जानकारी के लिए विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट www.rrchubli.in पर जाना होगा।