टीम एबीएन, रांची। जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा केन्द्र में मंगलवार को शुरू हुई स्नातकोत्तर मिड सेमेस्टर थ्री की परीक्षा आज शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गयी। नागपुरी भाषा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ उमेश नन्द तिवारी, डॉ सविता केसरी, डॉ बीरेन्द्र कुमार महतो एवं डॉ रीझू नायक ने बताया कि विभाग द्वारा आयोजित इस परीक्षा में 58 परीक्षार्थी उपस्थित रहें। सभी छात्र अनुशासन में रहकर शांतिपूर्ण परीक्षा सम्पन्न कराने में अपनी महत्ती भूमिका निभायी।
डॉ तिवारी ने बताया कि परीक्षा के दौरान कोविड के खतरे को देखते हुए एहतियात के तौर पर सोशल डिस्टेंस का पूरा ख्याल रखा गया। परीक्षार्थियों ने परीक्षा के पश्चात् अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि प्रश्न काफी आसन थे, जो भी पढ़ाई हुई थी उतने से ही प्रश्न पूछे गये। परीक्षा के सफल संचालन में नागपुरी विभाग के शोध छात्र नेहा कुमारी, रवि कुमार, प्रवीण कुमार सिंह, विक्की मिंज एवं आलोक कुमार मिश्रा का सहयोग रहा।